सोनीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान वंचित रहे बच्चों व प्रजनन महिला को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने अपनी देखरेख में बच्चों को टेबलेट खिलाई। मंगलवार को 1 से 19 साल तक के 1 लाख 70 हजार 691 बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके और एनीमिया की कमी को दूर किया जा सके। वहीं, 20 से 24 साल की 6798 प्रजनन महिलाओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। उप सिविल सर्जन ने बताया कि जो बच्चे बीमार है, महिलाएं गर्भवती है या स्तनपान करती है उनको एल्बेंडाजोल की टेबलेट नहीं खिलाई गई।