फोटो 22- रोजगार मेले के दौरान डीपीसी गीता छाबड़ा को स्मृति चिह्न भेंट करते डीईईओ महावीर सिंह, ए
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें राजकीय स्कूलों में चलाए जा रहे नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) केंद्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। रोजगार मेले में 323 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 167 का चयन किया गया। रोजगार मेले के दौरान 92 वोकेशनल टीचर भी शामिल हुए।
सहायक परियोजना समन्वयक अमित भनवाला ने बताया कि जिले के 56 स्कूलों में एनएसक्यूएफ केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में विभिन्न कोर्स करवाए जा रहे हैं। इनमें गत शैक्षणिक सत्र में 2215 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। रोजगार मेला इन्हीं विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा सोनीपत की चेयरपर्सन एवं अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी के मार्गदर्शन में रोजगार मेला लगाया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के अधिकारी पहुंचे और विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया।
किस ट्रेड में कितने विद्यार्थियों का हुआ चयन
ट्रेड चयन संख्या
आईटी 54
ब्यूटी एंड वेलनेस 22
शारीरिक शिक्षा 10
फेशन डिजाइन 03
रिटेल 39
ऑटोमोबाइल 07
हेल्थ केयर 21
टूरिज्म 11
कुल 167
विद्यार्थी अपना अध्ययन जारी रखते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। अध्यापक भी विद्यार्थियों को एनएसक्यूएफ केंद्र के बारे में बताते हुए इस तरफ प्रोत्साहित करें।
महावीर सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
रोजगार मेले को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए दो कमेटियां गठित की गई थीं। भविष्य में भी इसी तरह से रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। -गीता छाबड़ा, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
फोटो 22- रोजगार मेले के दौरान डीपीसी गीता छाबड़ा को स्मृति चिह्न भेंट करते डीईईओ महावीर सिंह, ए