फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमश्री अवार्ड मिलने पर किसान कंवल सिंह चौहान का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री अवार्ड मिलने पर किसान कंवल सिंह चौहान का सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री अवार्ड मिलने पर किसान कंवल सिंह चौहान के लिए मंगलवार को पीएनबी की राई शाखा और उप तहसील राई की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया। नायब तहसीलदार देशराज कंबोज ने कहा कि देश का इतना बड़ा अवार्ड अपने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान को मिलना जो अपने क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा है कि कंवल सिंह चौहान ने अपने जीवन में कभी हार नही मानी। सदैव निरंतर बड़ा लक्ष्य और मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से कंवल सिंह चौहान से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया। पीएनबी के ब्रांच मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया है कि कंवल सिंह चौहान को जब भी फूड प्रोसेसिंग के लिए जब भी लोन की आवश्यकता होती थी, तो बैंक हमेशा उनके साथ खड़ा रहता था। इस दौरान गिरदावर अजीत कुमार, विजय मेहता, जेपी मलिक, जैनेंद्र चौहान, मनीष त्यागी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें