गन्नौर। स्वामी साध कल्याण सभा की बैठक 8 अक्तूबर को रोहतक के छोटूराम पार्क में होगी। यह जानकारी स्वामी साध कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश स्वामी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य स्वामी साध समाज को संगठित करके समाज में जागृति पैदा करना है। बैठक में स्वामी साध समाज के लोगों की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करना है ताकि समाज के लोगों की विधानसभा में आवाज उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज समाज को संगठित होने की जरूरत है।