गन्नौर। इनेलो के युवा प्रदेश संगठन सचिव संदीप ठरू ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को भिवानी में सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला मुख्य वक्ता होंगे। सम्मान दिवस पर अभय चौटाला एसवाईएल पर इनेलो की आगे की रणनीति की घोषणा भी करेंगे। वह रविवार को रेलवे कॉलोनी में युवाओं की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला सोनीपत के यूनिक गार्डन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। संदीप ठरू ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर युवा इनेलो से जुड़ रहे हैं। भाजपा को वोट देकर युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। रोजगार न मिलने से युवाओं में आक्रोश है और वे चुनावों में इनेलो के साथ खड़े होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। इस मौके पर मास्टर सतेंद्र, रामदास कुराड, पवन, अक्षय पराशर, विरेंद्र जांगड़ा, राहुल आदि मौजूद रहे।