फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के मंदिर से हजारों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अटेरना स्थित राजकीय स्कूल में घुसकर चोर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर गए। स्कूल प्राचार्य ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अटेरना स्कूल के प्राचार्य हरिओम ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को चोरों ने स्कूल में सेंध लगा दी। चोर स्कूल की कंप्यूटर लैब से पांच एलईडी, 10 सीपीयू की रेम, हार्ड डिस्क व अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलते ही जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें