मिनी पार्लियामेंट में जीएसटी, सीमा सुरक्षा व महिला शिक्षा पर हुई बहस
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित मिनी पार्लियामेंट में छात्रों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष नेताओं के रूप में हिस्सा लिया। संसद सदस्यों के रूप में छात्रों की बीच मौजूदा मानसून सत्र में जीएसटी, सीमा सुरक्षा व महिला शिक्षा विषयों पर बहस हुई। यह कार्यक्रम समय और समाज की वास्तविकता से छात्रों को रूबरू कराकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने के उद्देश्य से किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव एम. लायल ने कहा कि राजनीति से देश के सभी नागरिकों का सीधा साक्षात्कार होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष एसके जैन, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स वीके बंसल, सुशील गुप्ता, आनंद बंसल, नितिन गुप्ता, उप-प्रधानाचार्या गायत्री कंवर, मुख्याध्यापिका मनवीन संधु सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो 04- स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल में आयोजित मिनी पार्लियामेंट कार्यक्रम के दौरान बहस करते छात्र।