सोनीपत। गांव बुटाना से एक महिला और उसकी 11 माह ही की मासूम बेटी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। महिला के पति ने अज्ञात पर दोनों को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। गांव बुटाना निवासी विनोद ने बताया कि वह 23 जुलाई को तड़के साढ़े तीन बजे खेत में सिंचाई के लिए गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी अनीता व 11 माह की बेटी नमन गायब मिले। विनोद ने बताया कि उसकी अनीता के साथ दो साल पहले शादी हुई थी। उसे शक है कि किसी ने उसकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर रख लिया है। पुलिस ने उसके बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।