फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 16 टीमों ने 192 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, 38.14 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 15 Jun 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45. छापा मार कार्रवाई के दौरान टीम के साथ बिजली कनेक्शन की जांच करते उपमंडल अभियंता प्रदीप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गर्मी में बिजली लोड लगातार बढ़ रहा है। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के बावजूद उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजली लाइनों पर कुंडी डालकर चोरी करने वालों पर टीम ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।
जिलेभर में रात 2 बजे से बुधवार शाम 6 बजे तक 16 टीमों ने कार्रवाई की। इस दौरान टीमों ने जिले में 1670 जगह जांच की गई, जिसमें 192 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरों पर 38.14 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से मंगलवार रात 2 बजे अभियान शुरू करते ही आला अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी ले रहे थे। उनका कहना है कि मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद लाइनलॉस अधिक होने वाले क्षेत्र की पहचान की गई और टीमों का गठन किया गया था। इसमें मुख्यालय पंचकूला से चार टीमें व जिले की 32 टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

जिलेभर में बुधवार शाम छह बजे तक 192 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई और 38.14 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। टीमों ने बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें