फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज के बेड़े में 16 नई बसें शामिल, सुगम होगा सफर

Tue, 14 Nov 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत डिपो में पहुंची रोडवेज की नई बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके, इसके लिए रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल किया जा रहा है। दिवाली पर रोडवेज डिपो में 16 और नई सामान्य बसें पहुंची हैं। इन बसों को रोडवेज डिपो की कार्यशाला में खड़ा किया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद इनको सड़क पर उतारा जाएगा। डिपो में नई बसों के शामिल होने से विभिन्न रूटों पर बनी बसों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज डिपो में निर्धारित किलोमीटर और समय पूरा होने पर रोडवेज बसें लगातार कंडम हो रही थीं। विभिन्न रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना रोडवेज के लिए टेढ़ी खीर बनता जा रहा था। हालात यह थे कि मार्च में सोनीपत बस डिपो में महज 54 बसें रह गई थीं। रोडवेज महाप्रबंधक मुख्यालय से लगातार नई बसों की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए मुख्यालय ने नई बसों को मंजूरी दी थी। मार्च के अंत में रोडवेज डिपो में नई बसों को शामिल करने शुरू किया गया था, जो अब तक जारी है। मार्च के अंत से लेकर दिवाली से पहले तक 46 से अधिक नई बसें डिपो में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में अब 16 और नई बसों के शामिल होने से रोडवेज विभाग यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर कर पाएगा। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।

बीएस-4 इंजन वाली बसों का दिल्ली में प्रवेश कर दिया था बंद
प्रदूषण के बढ़ते स्तर की वजह से दिल्ली में बीएस-4 मानक की बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया था। इसकी वजह से दिल्ली और अन्य लंबे रूटों पर वाया दिल्ली जाने वाली बीएस-4 बसों को हटा दिया गया था। डिपो में बीएस-6 मानक की करीब 45 बसें हैं। अब 16 और नई बसों के शामिल होने से यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बेड़े में बढ़ी बसों की संख्या
मौजूदा समय में डिपो में करीब 140 बसें हैं। इसमें 42 किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई हैं। 16 नई बसों के शामिल होने के बाद सोनीपत बस डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। ऐसे में लंबे के साथ लोकल रूट पर भी यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सकेगी।
सोनीपत बस डिपो में दिवाली पर 16 नई बसें पहुंची हैं। उन्हें जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़कों पर उतारा जाएगा। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें