छात्राओं ने किया मत्स्य केंद्र का भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीएससी अंतिम वर्ष की 71 छात्राओं ने रोहतक स्थित केंद्रीय मत्स्य अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया। केंद्र के अधिकारी डा. हरिकृष्ण ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की मत्स्य प्रजातियों और जाल के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं ने वहां अनुसंधान कर रहे छात्राओं से भी मत्स्य पालन के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। भ्रमण का नेतृत्व जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता और रेखा ने किया।