सोनीपत। कुंडली स्थित प्रेम कालोनी में एक युवक पर मामूली कहासुनी में तीन लोगों ने हमला कर दिया। उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम कॉलोनी निवासी रीता ने बताया कि उसके बेटे पर छठू पांडे, शीला व सुरेश तिवारी ने मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया। उसके बेटे के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।