गन्नौर। खुबडू गांव के निकट एक ऑटो की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की शिकायत में ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में गोहाना के शामड़ी बुरान गांव निवासी अनिल ने बताया कि वह मुरथल स्थित एक फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत है। 28 जुलाई को वह अपनी बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री जा रहा था। जब वह खुबडू गांव के निकट पहुंचा तो सामने से एक ऑटो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने ऑटो चालक की पहचान सरढाना गांव निवासी सोनू के रूप में दी। राहगीरों ने अनिल को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक गांव सरढ़ाना निवासी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है।