फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली की अलख जगाएगी पर्यावरण मित्र मंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली की अलख जगाएगी पर्यावरण मित्र मंडली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले को हरा-भरा रखने के लगातार प्रयास कर रही पर्यावरण मित्र मंडली इस वर्ष भी हरियाली की अलख जगाएगी। मंडली मानसून सीजन में पौधरोपण अभियान चलाएगी। पौधरोपण के साथ ही टीम संरक्षण देकर लोगों को प्रेरित भी करेगी। बुधवार को पर्यावरण मित्र देवेंद्र सूरा ने बताया कि पौध रोपण के लिए 152 गांवों में पर्यावरण प्रेमियों से मिलकर टीम तैयार की गई है। प्रत्येक टीम में 20 से 25 युवा हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए उन्हें बरगद, पीपल, नीम के पौधे कम मिल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने खुद की नर्सरी तैयार की है। इस कार्य में उनकी मदद राजबीर मलिक ने की है। छह एकड़ जमीन पौधरोपण के लिए दी है। सूरा ने बताया कि 2017 में एक लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान प्रदीप गहलावत, प्रवीण मलिक, पवन हेड कांस्टेबल, जरनैल मलिक, अमित पंघाल, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें