गोहाना। भगत फूलसिंह महिला विवि खानपुर कलां में यूजी व पीजी कक्षाओं के 70 कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए अब तक 2200 छात्राएं आवेदन कर चुकी हैं। विवि में अकेडमिक सत्र 2017-18 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के लिए कंप्यूटर सेंटर बनाया गया है। इसमें 60 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिससे किसी छात्रा को परेशानी न हो सके। विवि कुलपति प्रो. आशा कादियान व कुलसचिव डॉ. ऋतू बजाज ने सोमवार को कंप्यूटर सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत के साथ ही उनको विवि में बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
फोटो 01- विवि में प्रवेश को आई छात्राओं से बात करती वीसी प्रो. आशा कादियान व कुलसचिव डॉ. ऋतू बजाज।