फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 150 लोगों ने कराई नेत्र जांच, 10 को मिला मोतियोबिंद

Tue, 03 Sep 2024 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08. सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के दौरान छात्रा की नेत्र जांच करत
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से मंगलवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें दिल्ली के वेणु आई इंस्टीट्यूट व रिसर्च सेंटर से पहुंचे चिकित्सकों ने 150 लोगों की आंखों की जांच की। इस दौरान 10 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद मिला। उन लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए टीम के साथ दिल्ली भेज दिया। जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त चश्मे का प्रबंध किया गया, सरकारी स्कूल के 11 बच्चों को मुफ्त चश्मे दिए गए। शिविर के दौरान मधुमेह, रक्तचाप व हीमोग्लोबिन की जांच की गई। प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि संस्था की ओर से हर महीने के पहले मंगलवार को लोगों की सुविधा के लिए नेत्र जांच शिविर लगाया जाता है। इस दौरान संजय सिंगला कैंप इंचार्ज प्रदीप गोयल, महासचिव ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, साहिल मित्तल, श्याम सुंदर मित्तल, विनोद गोयल, इबरान अली, डॉ. अंकुर, अरुण कुमार, स्वेता, वंशिका, मलिका भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें