रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के आवासीय परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत कुलपति डॉ. अमित आर्य ने मुख्य द्वार पर पौधरोपण कर की। उन्होंने संस्कृति व परंपरा के अनुसार पीपल, नीम और बरगद की त्रिवेणी लगाई। स्टाफ सदस्यों और छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए करीब 150 पौधे लगाए। इनमें आम, अमरूद, नींबू, जामुन और आंवला के फलदार पौधे भी शामिल रहे। कुलपति ने कहा कि पेड़ शुद्ध हवा, फल और छाया देने के साथ पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों व गैर-शिक्षण स्टाफ को अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि प्रदूषण, बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन से निपटने में योगदान दिया जा सके। संवाद