गन्नौर। गांव भौरा रसूलपुर से 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। स्वजन ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी है। शिकायत में मंजूरा ने बताया कि उसका बेटा इकरान खान 24 मार्च को घर से कहीं चला गया। लगातार संपर्क करने पर उसका मोबाइल कभी चालू तो कभी बंद मिल रहा है। फोन पर हुई बातचीत में वह कभी खुद को सोनीपत तो कभी गाजियाबाद में होने की बात कह रहा है। साथ ही वह तीन अज्ञात लड़कों के साथ होने की बात भी कह रहा है। शिकायत पर थाना गन्नौर ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद