सोनीपत। गन्नौर में लंबे समय से टूटी सड़कों के कारण हिचकोले खा रहे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से गन्नौर हलके में दूसरे चरण के तहत 15 और सड़कों का सुधार किया जाएगा। इसके तहत करीब 25.38 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। सड़कों की अलाॅटमेंट होते ही अधिकारी निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। इससे पहले गन्नौर में पहले चरण के तहत 15 सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया गया है, फिलहाल इन सड़कों में से कुछ पर निर्माण कार्य जारी है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले के खंड गन्नौर के अंतर्गत आने वाली करीब 15 और सड़कें बनाई जाएंगी। यह सड़कें काफी समय से मरम्मत नहीं होने के कारण टूट चुकी हैं। सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने सड़कों के प्रस्ताव को स्वीकृत करके सरकार के पास भेजा था। विभाग ने निर्माण कार्य के लिए करीब 25 करोड़ 38 लाख 31 हजार रुपये का बजट मांगा था। सरकार व मुख्यालय से बजट पास होने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया है। अब विभाग को सड़कों की अलॉटमेंट का इंतजार है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं सड़कों का निर्माण करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंच रहे थे, ताकि उन्हें गड्ढों से निजात मिल सके। सड़काें का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में गड्ढों से राहत मिलेगी।
इन सड़कों पर होगा निर्माण कार्य
मार्ग लंबाई राशि (लाख में)
जीटी रोड से रामनगर वाया सनपेड़ा 5.69 किलोमीटर 401.49
रामनगर से घसौली मार्ग 3320 मीटर 330.46
रामनगर से धतूरी मार्ग 2670 मीटर 154.31
लड़सौली से धतूरी मार्ग 2160 मीटर 232.13
गन्रौर से पुरखास वाया शेखपुरा मार्ग 4100 मीटर 350.47
पुरखास से सैंया खेड़ा मार्ग 2.86 किलोमीटर 164.29
सोनीपत से चटिया औलिया मार्ग 8.90 किलोमीटर 237.83
समसपुर गामड़ा से नया बांस 1400 मीटर 79.23
अटेल से भौरा मार्ग 1000 मीटर 53.54
भुर्री मार्ग 800 मीटर 31.25
राजलू गढ़ी से भोगीपुर मार्ग 1290 मीटर 77.61
जीटी रोड से बाई मार्ग 800 मीटर 18.36
जीटी रोड से भाखरपुर मार्ग 1700 मीटर 109.55
एमपी माजरा से खुबडू मार्ग 2840 मीटर 162.83
खेड़ी गुर्जर से भोरा रसूलपुर मार्ग 1975 मीटर 134.96
लोक निर्माण विभाग ने हलका गन्नौर की 15 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा था। विभाग ने इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए करीब 26 करोड़ रुपये का बजट मांगा था। मुख्यालय से बजट को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। ग्रामीण काफी समय से सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़कों की अलाॅटमेंट होते ही निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
रवीन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग