फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हाथों चली गोली से पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। गांव लल्हेड़ी में घरेलू झगड़े के दौरान बीच बचाव करते हुए अचानक पिता से चली गोली से पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लल्हेड़ी गांव निवासी विजेता ने बताया कि उसका पति विकास नशे की हालत में घर आया था, जिससे परिवार के लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इस बीच विकास अपने पिता रमेश की पिस्तौल निकाल लाया तो उसके पिता भी वहां पहुंच गए। जब उसके पिता पिस्तौल छीनने लगे तो अचानक चली गोली से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। विकास को गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और उसके पिता रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें