गन्नौर। गांव आहुलाना के निकट दिल्ली माइनर में साथियों के साथ नहाने आया तेज बहाव में बह गया। उसके साथियों ने मामले से आसपास के लोगों को अवगत कराया। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। गांव शामड़ी निवासी दीपक (22) रविवार को अपने गांव के ही साथी जीवन, दीपक व गुरुचरण के साथ आहुलाना गांव के निकट दिल्ली माइनर में नहाने आया था। नहाने के दौरान तेज बहाव में दीपक बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहाव देखकर वह भी डर गए। बाद में जीवन, दीपक व गुरुचरण नहर से बाहर निकले और लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया और दीपक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी दीपक का पता नहीं चल सका। देर शाम परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस का कहना है कि तलाश को हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।