गोहाना (सोनीपत)। पटेल बस्ती निवासी एक बुजुर्ग की जामुन के पेड़ से गिरने के चलते मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटेल बस्ती निवासी जानकीदास (65) सोमवार सुबह घर से अपने बेटे की दुकान पर चला गया। दुकान के निकट जामुन का पेड़ है। वह जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। इसी दौरान पेड़ की टहनी टूट गई और जानकी दास जमीन पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।