फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटी कंपनी में 14 विद्यार्थियों का चयन

Wed, 14 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में प्लेसमेंट
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के 14 विद्यार्थियों का विरसा टेक्नोलॉजी कंपनी में चयन हुआ है। इनको 8.28 लाख का वार्षिक पैकेज मिलेगा। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने अमन सिवाच, भूपेश दहिया, रितिक दांगी, साहिल अदलखा, पवन, मोक्षित बिंदल, निश्चय कंबोज, शौर्य भारद्वाज, तनय नागपाल, द्विजा अरोड़ा, सागर, अंकिता गुप्ता व आलोक कुमार को बधाई दी। कहा कि डीसीआरयूएसटी के छात्र अब केवल नौकरी पाने की होड़ में नहीं हैं, बल्कि वे रोजगार पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे विद्यार्थी जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बने यही विवि की सोच है। यहां स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन इको सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें