फोटो 07- सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान लोगों की शिकायत सुनती अतिरिक्त उपायुक्
सोनीपत। लघु सचिवालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में वीरवार को 139 शिकायतें पहुंचीं। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने 139 में से 13 शिकायतों का मौके पर समाधान किया। शेष 126 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शिविर में अब तक कुल 4181 शिकायतों में से 3018 का समाधान किया गया है, 78 को निरस्त कर दिया गया और 1085 को समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपना दायित्व निभाएं। इस दौरान डीसीपी नरेंद्र सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका नांदल व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद