फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे पीएमश्री स्कूल के 1384 बच्चे, बजट जारी

Mon, 22 Jan 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक, सोनीपत।
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के पीएमश्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की रुचि विज्ञान के प्रति बढ़ाने और इस विषय को आसान बनाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने 11 लाख 07 हजार 200 रुपये का बजट जारी किया है। जिले के पीएमश्री स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिले में स्थित विभिन्न वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला परियोजना समन्वयक को पत्र जारी कर पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि कठिन समझे जाने वाले विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़े और विद्यार्थी इस विषय को समझकर आगे बढ़ सकें। भ्रमण के लिए चयनित किए गए वैज्ञानिक स्थलों पर जाकर विद्यार्थियों को जिले में स्थापित विभिन्न स्थलों, उन प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी। इससे विद्यार्थियों को भौगोलिक सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा।
जिले के 1384 विद्यार्थी जाएंगे भ्रमण पर
जिले में तीन पीएमश्री स्कूल हैं। इन तीन स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षा में 1384 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक स्थलों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का ज्ञान कौशल बढ़ सके। इस एक्सपोजर विजिट को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को यहां करवाया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण
-ग्लेक्सो स्मिथ क्लाइन फूड प्रोडेक्ट
-फिम्मेस प्याऊ मनयारी (फूड प्रोडक्ट)

-नेस्ले, मुरथल रोड
-एवरेस्ट टूल फेक्टरी, डेन ब्लॉक, बहालगढ़ के पास

-ओसराम कुंडली (बल्ब)

-कोहीनूर फूड्स, मुरथल
वर्जन
पीएमश्री स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट पर लेकर जाया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही विजिट की तिथि निश्चित कर विद्यार्थियों को भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का ज्ञान कौशल बढ़ेगा और विज्ञान विषय को समझने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

डॉ. अतर सिंह, सहायक परियोजना समन्वयक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें