फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने किया 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी ब्राह्मणान व बावा कालोनी में 50 लाख से होंगे निर्माण कार्य, कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने शनिवार को शहर में 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने गढ़ी ब्राह्मणान व बावा कालोनी में विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही गढ़ी ब्राह्मणान में छोटी-छोटी करीब आठ गलियों व बावा कालोनी में तीन गलियों की आधारशिला भी रखी। मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं को मजबूती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जैन ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोनीपत के साथ विकास के मामले में जो भेदभाव किया गया था वह अब भाजपा सरकार ने दूर किया है। इस दौरान महेंद्र, धर्मपाल, गोपाल, शमशेर चौहान, प्रताप, शमशेर जोगी, संजय, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें