फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियार सहित काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए है। पहली घटना में सीआईए स्टाफ में नियुक्त मुख्य सिपाही अजमेर सिंह ने कोट मोहल्ला निवासी रंजन उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। आरोपी को कामी रोड सब्जी मंडी चौक के पास से काबू किया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। वहीं दूसरे मामले में एसआईटी में नियुक्त एएसआई निरंजन ने गांव भोरा रसूलपुर निवासी अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लल्हेड़ी मोड़ से काबू किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें