फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में गल्ले से उड़ाई सात हजार रुपये की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के अंबेडकर चौक पर दुकानदार की आंखों में धूल झोक कर एक युवक गल्ले से हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला सोमवार देर शाम का है। जब झमाझम बारिश हो रही थी। उसी समय अंबेडकर चौक पर स्थित एक तंबाकू की दुकान से एक युवक ने गल्ले में हाथ डालकर रखे करीब सात हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करने वाले युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक मोहित ने बताया कि वह किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान छोड़कर गया था। दुकान पर उनके पिता बैठे हुए थे। तभी एक ग्राहक दुकान पर आया और वो तंबाकू निकालने लगे। इसी बीच एक युवक आया और उसने गल्ले को खोलकर करीब सात हजार रुपये निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो युवक को पैसे निकालते देखा गया। पुलिस ने मोहित की शिकायत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें