फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से 13 साल के किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छिन्नौली के पास सोमवार शाम को एनसीआर वाटर चैनल नहर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

गांव छिन्नौली निवासी हर्ष (13) गांव के बाहरी छोर से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के पास पानी लेने के लिए आया था। इस दौरान हर्ष नहर में उतर गया। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह नहर में डूब गया। साथ आए उसके साथी ने जब हर्ष को डूबते हुए देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन हर्ष का पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने नहर में हर्ष की तलाश शुरू कर दी। देर शाम उसका शव कुछ दूरी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें