गोहाना। त्योहार सीजन में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर में विभिन्न दुकानों पर छापा डाला। अधिकारियों ने सोनीपत रोड, रोहतक बाईपास और फव्वारा चौक पर पांच दुकानों से मिठाइयों के 13 सैंपल भरे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट की आशंका भी रहती है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों पर लगातार छापे डाल रही हैं। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी। दुकानों से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।