खरखौदा। गांव कंवाली में निर्माणाधीन धर्मकांटे के लिए मंगाया गया 13 क्विंटल सरिया तीन अप्रैल को चोरी हो गया। पीड़ित महिपाल ने थाना खरखौदा में प्राथमिकी कराई है। महिपाल ने बताया कि वह अपने खेत में धर्मकांटा लगवा रहे हैं। इसके लिए 13 क्विंटल सरिया मंगवाकर खेत में ही रखा था। 3 अप्रैल की रात को चोर सरिया चोरी कर ले गए। महिपाल ने बताया कि काफी तलाश के बाद सरिये का पता नहीं चला तो 7 अप्रैल को उन्होंने थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद