सोनीपत। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि आईटीआई चौक से साफियाबाद तक नरेला रोड को 101 करोड़ रुपये खर्च करके फोर लेन किया जाएगा। इसके लिए नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के माध्यम से मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग दिल्ली एनसीआर से सोनीपत जुड़ाव का बेहतर माध्यम होगा और हजारों वाहन चालकों को समय की भी बचत होगी। शनिवार सुबह आईटीआई चौक से सांई मंदिर चौक तक चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भाजपा नेता राजीव जैन का स्वागत किया। सफाई अभियान के दौरान आईटीआई चौक से साई मंदिर चौक तक सुबह सात बजे शुरू हुए अभियान में दोपहर एक बजे तक मलबा, कचरा हटाया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करें, ताकि शहर को सुंदर शहर में शामिल कराया जा सके।