फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटल एंजल्स स्कूल के बच्चों को रोटरी क्लब ने बांटे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। रोटरी क्लब सोनीपत सिटी के सहयोग से लिटल एंजल्स स्कूल के छात्रों को पौधे बांटे गए। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति की सुरक्षा के विषय में जागरूक करना था। बच्चों को एक हजार पौधे बांटे गए। विद्यालय में प्रतिवर्ष पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे बांटा जाना एक सराहनीय प्रयास है। विद्यालय के चेयरमैन आशीष आर्य ने प्रकृति और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए बताया। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद सभी अध्यापकों और छात्रों ने प्रकृति को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आशा गोयल, उपप्रधानाचार्य प्रोमिला सहगल, मुख्य अध्यापक गीता अरोड़ा, सोनिया आर्य मैमोरियल लिटल एंजल्स इंक्ल्यूसिव स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें