फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को अदालत ने दिया एक सप्ताह का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)। जटौला माइनर के खस्ता हालत के साथ ही न्यू सोहटी माइनर के निर्माण की तरफ सिंचाई विभाग द्वारा ध्यान न देने पर गांव फिरोजपुर बांगर के किसान हंसराज राणा ने खरखौदा न्यायालय में एक शिकायत दी थी। जिसका संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश डॉ. कविता कंबोज ने सिंचाई विभाग से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। क्षेत्र के किसानों द्वारा बार-बार सिंचाई विभाग व प्रशासन से माइनर की सफाई करवाने के साथ ही इसी खस्ता हालत को सुधारने की भी मांग की जा रही थी। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। जटौला माइनर इन गांवों जटौला, सैदपुर, फिरोजपुर बांगर, गढ़ी कुंडल के साथ दिल्ली के गांव मुंगेसपुर सहित अन्य गांवों से होकर गुजरती है। ऐसे में न्यायाधीश डॉ. कविता कंबोज द्वारा बीते माह शिकायत निवारण केंद्र की शुरूआत किए जाने पर हंस राज राणा ने एक शिकायत न्यायाधीश के पास की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए न्यायाधीश डॉ. कविता कंबोज ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन, सोनीपत को मामले में जरूरी कार्रवाई करने के आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर अपने रिपोर्ट देने को कहा है। इसके साथ ही न्यायाधीश द्वारा न्यू सोहटी माइनर के निर्माण को लेकर भी मामले में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश जारी किए हैं।

सिंचाई विभाग को अदालत ने दिया एक सप्ताह का समय
जटौला माइनर की हालत खराब होने पर दी थी शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें