फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति के बैंक खाते से निकाली 1.20 लाख रुपये की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव उदेशीपुर के रहने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने बैंक खाते के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी, उसके बावजूद नकदी निकाल ली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव उदेशीपुर के रहने वाले उमेद सिंह ने बताया कि उनका बैंक खाता सोनीपत में एसबीआई में हैं। उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए 1.20 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। उमेद सिंह का कहना है कि उन्होंने बैंक खाते से संबंधित कोई जानकारी किसी के साथ सांझा नहीं की। उसके बावजूद उनके खाते से नकदी निकल गई। उन्होेंने बताया कि नकदी फरवरी माह में निकाली गई है। वह इसके बारे में पता लगाता रहा, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर अब पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें