फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संपत्ति स्व प्रमाणित कर 12 हजार ने उठाया 15 फीसदी छूट का लाभ

Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07. नगर निगम कार्यालय में संपत्ति कर जमा कराने के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले 12 हजार प्रॉपर्टी मालिक एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति को स्वत: प्रमाणित कर कर में छूट ले चुके हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में सरकार ने 30 सितंबर तक स्व-प्रमाणन का विकल्प चुनने वाले लोगों को संपत्ति कर में 15 फीसदी छूट देने का फैसला लिया था। एनडीसी पोर्टल पर लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए नगर निगम ने लंबित 550 ऑब्जेक्शन का निपटान एक सप्ताह के अंदर करने का दावा किया है।
विज्ञापन

अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना काफी रजिस्ट्रियां अटकी हुई हैं। लोग एनडीसी लेने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कहीं प्रॉपर्टी आईडी में नाम गलत है तो कहीं प्रॉपर्टी के गजों में हेराफेरी की गई है। इन गलतियों को सुधरवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। नगर निगम की ओर से लोगों को एनडीसी पोर्टल पर संपत्ति स्व प्रमाणित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे प्रॉपर्टी मालिकों को भी काफी राहत मिल सकेगी। नगर निगम क्षेत्र में 1.63 लाख प्राॅपर्टी है, जिसमें से 12 हजार लोग स्व प्रमाणित कर चुके हैं।
लोग अनापत्ति प्रमाणपत्र, गलतियां आदि काम के लिए एजेंटों के चक्कर में न पड़ें। एनडीसी पोर्टल चालू है। वे अपनी संपत्ति स्व प्रमाणित करें। ऐसा करने पर 30 सितंबर तक निगम की ओर से संपत्ति कर पर 15 फीसदी छूट दी जा रही है। -राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें