फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीज भंडार की 5 दुकानों पर लिए 12 सैंपल

Thu, 12 Oct 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- जींद रोड स्थित दुकान पर सैंपल लेते एसडीओ। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। खाद और बीज की गुणवत्ता की जांच के लिए बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जींद रोड स्थित खाद एवं बीज की पांच दुकानों से सरसों, गेहूं और बरसीम के बीज के 12 सैंपल लिए। साथ ही दुकानदारों को दुकानों के बाहर बीज की किस्म की जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपमंडल में जल्द ही गेहूं बुवाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में दुकानदार बीज का स्टॉक दुकानों में भर लेते हैं। इसकी जांच के लिए एसडीओ राजेंद्र मेहरा ने विभिन्न दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दुकानाें से 12 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब की रिपोर्ट में बीज की गुणवत्ता कम मिलने पर विक्रेता पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 13- जींद रोड स्थित दुकान पर सैंपल लेते एसडीओ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें