फोटो : 19: गन्नौर में लगे शिविर में रक्तदान करते युवक। स्रोत पाठक
गन्नौर। रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर रायल की ओर से शिव पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश मित्तल, सुरेंद्र शर्मा और नरेश ढींगरा ने किया। शिविर में 117 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश मित्तल ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार रक्तदान कर किसी की जान बचा सकता है। क्लब अध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक ने शिविर में सहयोग दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में अजय त्यागी, अंकित गोयल, नंदकिशोर त्यागी, अनुज बंसल, मुकुल गोयल और संदीप वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।