फोटो 13: सोनीपत पुलिस लाइन में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में सलाह देते चिकित्सक। स्रोत: पु
- फोटो : samvad
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 117 से अधिक पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें हड्डी घनत्व परीक्षण, हीमोग्लोबिन, ईसीजी, मधुमेह, रक्तचाप, दंत, नेत्र तथा अन्य जांच शामिल रहीं। सभी को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। जिला पुलिस कल्याण शाखा प्रभारी निरीक्षक जसमेर कादियान ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कार्य समय अनिश्चित होता है, इसलिए उनका स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षक जसमेर कादियान ने सभी चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी देवेंद्र सिंह, डॉ. समीर मेहता, डॉ. गौरव रंधावा, डॉ. गौरव सिंगला, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. मोहित, डॉ. रमा, सिमरन, प्रवीन व नरेंद्र बेनीवाल शामिल रहे।