फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल बूथ पर मतदाताओं का तिलक लगाकर व गुलाब देकर हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लिटल एंजल्स स्कूल में दो मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए। जहां दोनों बूथों पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सुविधाएं प्रदान की गई। इस पोलिंग बूथ पर सभी वोटर्स को तिलक लगाया गया तो गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। बुजुर्ग मतदाताओं को व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाने में विद्यार्थियों ने सहयोग किया। बच्चों ने मतदाताओं को बैज भी लगाए। मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं ने विद्यालय में लगाए गए सेल्फी कॉर्नर पर फोटो खिंचवाकर खुशी का इजहार किया। चेयरमैन आशीष आर्य ने बताया कि विद्यालय में मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सेवाएं व चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि यह मतदान बच्चों के भविष्य निर्माण में सहभागी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें