अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रोफेसरों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र
सोनीपत। सीआरए कॉलेज में शुक्रवार को शेक्सपीयर की कविता पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डा. बिंदेश्वर पाठक, विशिष्ट अतिथि ईएफएलयू हैदराबाद के पूर्व वीसी प्रो. अभय मौर्य रहे। मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विवि के पूर्व वीसी एवं शेक्सपीयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह दहिया रहे। कार्यक्रम में हंगरी से प्रो. मारी कोवी, मदवि रोहतक से प्रो. एसपीएस दहिया, प्रो. रश्मि, संदीप राणा, प्रशांशु, नार्थ करोलिना विवि यूएसए से प्रो. रोशन लाल अत्री, ईरान से प्रो. फातिमा, ओपी जिंदल ग्लोबल विवि से प्रो. जगदीश बत्रा, महिला विवि से डा. रवि ने अपने-अपने शोध पत्र पढ़े। कार्यक्रम के संयोजक डा. एनके सेनी, डा. नरेश राठी, डा. अनु राठी, डा. बीके सिंह, डा. राजीव कुमार, डा. नकुल, डा. उर्मिला, डा. सविता ने सहयोग किया। इस दौरान उप प्राचार्या डा. हरेंद्र दयिा, डा. पीके हुड्डा, डा. जेएस फोर, प्रो. आरआर चहल, डा. साधना त्यागी, डा. रीतू आदि मौजूद रहे।