फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद कराई, किसान एक्सईएन से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में बिजली आपूर्ति बंद कराई, एक्सईएन से मिले किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव बड़ौता के किसान राजबीर, रणधीर, राजू, प्रकाश आदि किसान शुक्रवार को एक्सईएन से मिले। किसानों ने एक्सईएन को बताया कि खेतों में सिंचाई के लिए निगम से तीन साल पहले कनेक्शन लिए थे। कनेक्शन मिलने के बाद उनके खेतों तक आपूर्ति पहुंचा दी गई थी। किसानों ने बताया कि जहां से बिजली लाइन शुरू होती है, वहां एक किसान ने वन विभाग की ओर से अपने खेत में सफेदे के पेड़ लगा रखे हैं। किसान ने सफेदे के बीच से बिजली के तार गुजरने के कारण आग लगने की आशंका जताकर खेतों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी थी जो अभी तक चालू नहीं हो सकी। एक साल से खेतों की सिंचाई के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एक्सईएन से खेतों की बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग की। एक्सईएन राजीव आनंद ने कहा कि किसानों को दोबारा कनेक्शन लेने होंगे, उसके बाद ही बिजली लाइन दूसरी जगह से खींची जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें