फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने चार गांवों में परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर।
सांसद रमेश कौशिक ने वीरवार को गांव शेखपुरा, खुबडू, नयाबांस और बिलंदपुर में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। सांसद ने सबसे पहले भांवर से शेखपुरा गांव के बीच नई सड़क, पुरखास से शेखपुरा रोड के सुदृढ़ीकरण और विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। इसके बाद गन्नौर-शेखपुरा रोड बिलंदपुर तक की सड़क के विस्तारीकरण, नयाबांस गांव में स्कूल की चारदिवारी, तालाब की रिटेनिंग वाल व बिलंदपुर गांव में नई गलियों का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा खुबडू में उन्होंने व्यायामशाला का शिलान्यास किया। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सरकार तेजीत से विकास कार्य कर रही है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा है। रेल कोच फैक्टरी यहां मंजूर की गई है और जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा। इससे यहां बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सबसे पहले उन्हें सडकों की बेहतर सुविधा देनी होगी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता, राजेंद्र कौशिक, निगरानी कमेटी चेयरमैन भूषण हसीजा, रामकुमार धनखड़, सुनील शर्मा ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें