खरखौदा। पिछले लगातार चार महीने से खरखौदा खंड के विभिन्न गांवों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। इससे खफा होकर कर्मचारी वीरवार को एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा कि उनका रुका हुआ वेतन दिलवाया जाए ताकि उनके परिवार की आजीविका चलती रहे। शिकायत में उन्होंने कहा कि एक फरवरी के बाद उन्हें कोई वेतन जारी नहीं हुआ है, जबकि वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अपना काम बखूबी कर रहे हैं। वेतन रुकने से उनके बच्चों की पढ़ाई व घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से वेतन जारी करे। इस मौके पर विजय, दया, भोला राम, जगपाल, विनोद रोहणा, दिलबाग, नेंसी, सुमित, उमेद सिंह, जयभगवान, प्रीतम, राजेंद्र सिंह, संतरा, किरण, बेबी, विकास आदि उपस्थित रहे।
फोटो 05- सफाई कर्मचारी वेतन की मांग को एसडीएम से मिलने आए हुए।