सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पेंशनर यूनियन के सदस्य नफे सिंह मलिक ने धरने पर समर्थन दिया। वहीं, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य प्रधान आरके नागर व एआईयूटीयूसी के नेता कामरेड रामकरण ने बर्खास्त चारों आंगनबाड़ी वर्कर को बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर सुलोचना, शीला, रत्न कौर, विजेता, ममता, संतोष, मुकेश, भतेरी, जगवंती, प्रमिला, राजबाला, दर्शना, अंजू, प्रवीण, निर्मला व कविता भी मौजूद रही।
फोटो 03 : धरने पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर नारेबाजी करते हुए