जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य को श्रद्धांजलि दी
सोनीपत। शहर के कल्याण नगर में श्री राम भक्ति सागर की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य को श्रद्धांजलि दी गई। हरिद्वार से आए संत अरुण दास, अशोक लूथरा, मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती, योग राज, महात्मा हरिदास ने जगद्गुरु के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि उनको धार्मिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण सदा याद किया जाएगा। आचार्य विदुषी दीक्षा द्वारा हवन कराया गया। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, रवि परुथी, धर्म चंद, रमेश बत्रा, अर्जुन भारती समेत काफी संस्थाओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। संस्था प्रमुख राजेश बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोहनलाल, मनोज, रविंद्र मुंजाल, श्रवण खट्टर, महेश सपड़ा, लाजपत, त्रिलोक खट्टर आदि मौजूद रहे।