फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का शैड बनाते हुए गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

राई/सोनीपत। गांव धतूरी में गोदाम का शेड बनाते हुए सीढ़ी से गिरकर एक मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव मैंदीसराय का रहने वाला जीसन अहमद (40) शेड बनाने का काम करता था। उसने गांव धतूरी में एक गोदाम का शेड बनाने का ठेका ले रखा था। शुक्रवार की शाम वह शेड का काम कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर सीढ़ी से नीचे गिर गया। नीचे गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची थाना मुरथल पुलिस ने साथियों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें