फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

राई। बहालगढ़ में किराए पर रह रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। यूपी के हरदोई जिले के गांव पालीवास निवासी लालन सिंह (25) अपने साथियों के साथ बहालगढ़ में किराए पर रहता था। वह बहालगढ़ के पास किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वीरवार दोपहर बाद मकान की छत पर जाकर लालन सिंह फोन कर रहा था। अचानक उसका हाथ बिजली की तारों पर लग गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना देने पर पहुंची बहालगढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें