सोनीपत। नागरिक अधिकारों की सुरक्षा व सांझी विरासत, सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने के लिए नागरिक अधिकार मंच द्वारा 27 अगस्त क ो छोटूराम धर्मशाला में सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली विवि के प्रोफेसर अपूर्वानंद मुख्य वक्ता होंगे। वहीं राजेंद्र सिंह एडवोकेट, पंकज त्यागी, सतविन्द्र गिरी, रूस्तम अली भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता नागरिक अधिकार मंच के वरिष्ठ सदस्य श्री श्रद्धानन्द सोलंकी करेंगे। सम्मेलन की तैयारी में सोमवार को अशोक विहार कार्यालय में मीटिंग हुई।