सोनीपत। जिले में डेंगू लगातार अपने पैर पसार रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की डेंगू लैब से जारी की गई रिपोर्ट में 11 मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 224 तक पहुंच गई है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों ने मरीजों के डेंगू व मलेरिया जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में पांच लोग शहरी क्षेत्र के मिले हैं। जबकि कालूपुर, बहालगढ़, नांगल कलां, मुकिमपुर में एक-एक व कबीरपुर में दो मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं।